tonk//
ग्राम रथ पहुंचने पर रथों के माध्यम से ग्रामीणों ने जाना सरकार की योजनाओं के लाभ
राज्य सरकार की कृषि योजनाओं से बदली कृषकों की तकदीर

टोंक। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार संचालित ग्राम विकास रथ अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किसानों की सफलता की कहानी सामने आई है, जिसने आधुनिक तकनीक अपनाकर अपनी आय और आत्मविश्वास दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि की है।प्रगतिशील किसान बनने में राज्य सरकार की कृषि संबंधी योजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
कृषक पूर्व में सामान्य रूप से खेती करते थे जिससे उनकी वार्षिक आय बहुत सीमित थी। खेती में लागत अधिक और उत्पादन अपेक्षाकृत कम होने के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो पाती। ऐसे में जिले में तारबंदी योजना से लाभान्वित शिवराज सिंह व राजाराम, कृषि यंत्र योजना से नाथूलाल व रामस्वरूप जैसे कई किसानों ने राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी लेकर उन्हें अपनाने का निर्णय लिया।
कृषि विभाग के अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर उन्होंने राज्य सरकार की योजना के तहत जैविक खेती करना शुरू किया। जिससे खेती की लागत घटी और उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ी। राज्य सरकार द्वारा दी जा रही तकनीकी जानकारी, प्रशिक्षण और अनुदान का लाभ उठाकर कृषक ने अपनी खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाया।
योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।सरकारी योजनाओं से मिली सफलता के बाद वे अन्य किसानों को भी जागरूक कर रहे हैं। वे अपने अनुभव साझा करते हुए किसानों को प्राकृतिक खेती, सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे तारबंदी, फार्म पॉन्ड योजनाओं को अपनाने और योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की कृषि योजनाएं यदि सही तरीके से अपनाई जाएं, तो किसान न केवल अपनी आय बढ़ा सकते हैं बल्कि आत्मनिर्भर बनकर अपने जीवन स्तर में भी व्यापक सुधार कर सकते हैं।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140