Tonk – राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान ग्रामीण क्षेत्र के किसानों सहित आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। योजनाओं से मिलने वाले लाभों के क्रम में जिले की किसान विद्या देवी की कहानी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है। जिले के निवाई तहसील के ग्राम डागरथल निवासी प्रगतिशील किसान के रूप में एक नई पहचान बना चुके हैं। उनकी सफलता के पीछे राज्य सरकार की कृषि संबंधी योजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।पूर्व में विद्या देवी पारंपरिक खेती करती थी, जिससे उनकी आय सीमित थी।
Tonk – खेती में लागत अधिक और उत्पादन अपेक्षाकृत कम होने के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो पा रही थी। ऐसे में उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी लेकर उन्हें अपनाने का निर्णय लिया। कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने पोलीहाउस सब्सिडी योजना को अपनाया, जिससे खेती की लागत घटी और उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ी।
इसी तरह किसान नन्द लाल ने पाईप लाइन सिंचाई योजना का लाभ लिया। जिसमें कृषि विभाग की ओर से 18 हजार रुपये का लाभ मिला। अब कम पानी की उपलब्धता में भी उनकी सभी फसलों की आसानी से सिंचाई हो जाती है एवं पैदावार भी एक चौथाई बढ़ गई है।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
