Tonk – जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बुधवार को पंचायत समिति उनियारा की ग्राम पंचायत ककोड़ में राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ यात्रा के आगमन पर आयोजित रात्रि चौपाल की अध्यक्षता की। इस दौरान देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर भी मौजूद रहें। उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामीणों एवं आमजन से संवाद कर राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।
जिला कलेक्टर ने कहा कि ग्राम रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों तक राज्य सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार के 13 विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ प्रचार-प्रसार सामग्री एवं साहित्य का भी वितरण किया जा रहा है।
Tonk – जिला कलेक्टर के समक्ष 3 से 4 घंटे चली रात्रि चौपाल में 90 परिवाद आए। इनमें पेयजल, अतिक्रमण, विद्युत, सड़क, पीएम आवास योजना से संबंधित मुददो पर परिवादियों की समस्याए सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी समस्याओं का नियत समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति से कार्य कर रही है। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह आमजन का काम सुलभता से करें। उन्होंने ग्राम रथ अभियान के तहत राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इस दौरान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाए।
इस अवसर पर एडीम रामरतन सौकरिया, एसडीएम पूजा मीना, तहसीलदार पूजा मीना, विकास अधिकारी शंकर लाल सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
