The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // देवली भाँची में रात्रि चौपाल: भाजपा नेताओं ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Tonk // रथ यात्रा के तहत देवली भाँची में भाजपा की रात्रि चौपाल आयोजित

Tonk
Tonk

Tonk – विधानसभा के ग्राम पंचायत देवली भाँची में रथ यात्रा के तहत रात्रि चौपाल मे भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौत्तम, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने सहभागिता कर ग्रामवासियों से सीधा संवाद किया एवं जनसुनवाई के माध्यम से उनकी समस्याओं को सुना।भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौत्तम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में रात्रि चौपाल के माध्यम से आमजन की बात सुनकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।।उन्होंने कहा कि विकास की रोशनी और जागरूकता की लहर गाँव गांव पहुँच रही हैं।

Tonk

Tonk – उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाना है और ग्राम रथ अभियान इस दिशा में एक प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के समग्र कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसान, युवा, महिला, श्रमिक, पशुपालक एवं कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए विविध जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।इस अवसर पर जगदीश गुर्जर, कजोड़ झांझड़ा, धर्मराज जाट, कमलेश वर्मा, लक्ष्मण गुर्जर गुलाब गुर्जर बूथ अध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर, धर्मराज जाट, बुद्धि प्रकाश वर्मा, सौभाग वर्मा, सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट ‌

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version