The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे गांवों तक, पीएम कुसुम योजना से किसानों को बड़ी राहत

Tonk // लईडी मोबाइल वेन से गांवों में योजनाओं का प्रचार, पीएम कुसुम योजना से किसान को मिला सोलर पम्प का लाभ

Tonk
Tonk

Tonk – मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की मंशानुरुप कृषकों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एलईडी मोबाइल वेन के माध्यम से ग्रामीणो को सरकार की विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। वहीं दूसरी ओर उन्हें इस योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। लाभ मिलने पर लाभार्थियों द्वारा मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार आभार जताया जा रहा है। पंचायत समिति देवली के ग्राम पंचायत राजकोट के निवासी बाबू लाल के पास एक हेक्टेयर कृषि भूमि है। पहले वह डीजल इंजन से सिंचाई करता था। डीजल की बढ़ती कीमत और बार-बार इंजन खराब होने से खेती की लागत बहुत बढ़ गई थी।

Tonk – उद्यान विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पम्प पर सब्सिडी की जानकारी मिली। विभाग द्वारा सोलर पम्प पर 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया गया। बाबू लाल ने बताया कि उसने राज किसान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया। प्रशासनिक स्वीकृति और भौतिक सत्यापन के बाद मैंने अपने खेत पर 5 एचपी का सोलर पम्प लगवाया। अनुदान राशि सीधे मेरे बैंक खाते में जमा हो गई। अब बिना किसी लागत के सूरज की रोशनी से मुफ्त में सिंचाई कर रहा हूँ। डीजल का खर्च खत्म हो गया है और समय पर सिंचाई होने से फसल की पैदावार भी बढ़ी है।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ

Exit mobile version