Tonk // भामाशाहों के सहयोग से सआदत अस्पताल में मरीजों को मिली राहत

Tonk – समाज में भामाशाहों की कोई कमी नहीं है लेकिन उनसे लेने वाला हो जिसके लिए विश्वसनीयता जरूरी है ।व्यक्ति को यह पता हो कि उसकी खर्च राशि का सदुपयोग समाज हित या जिस उद्देश्य से दी गई है उसी में होगी।जिसके लिए भामाशाहों को इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित किया जाना जरूरी होता है । कुछ ऐसे ही भामाशाहों को तैयार किया है राजकीय सआदत अस्पताल टोंक के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रतीक सालोदिया ने।जिनकी प्रेरणा से कुछेक उनके दोस्त एवं परिचित राजकीय सआदत अस्पताल टोंक में मरीजों के लिए गर्मी में ठंडे एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था एवं मरीजों के लिए व्हील चेयर दिए जाने के लिए कुल डेढ़ लाख रुपए की राशि इकट्ठी की।
पीएमओ डॉ.प्रतीक सालोदिया की अनूठी पहल से राजकीय सआदत अस्पताल टोंक को 70हजार रुपए का वाटर कूलर उपलब्ध कराया।जिसका विधिवत उद्घाटन पीएमओ ने नहीं किया बल्कि सआदत अस्पताल के कर्मचारी लेखराज धोबी वार्ड बॉय एवं सुमित महावर हेल्पर से कराया। वहीं 80हजार रुपए कीमत की 20व्हील चेयर उपलब्ध कराई गई है ।
Tonk – प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रतीक सालोदिया की तरफ से की गई इस अनूठी पहल की न केवल सआदत अस्पताल का स्टॉफ बल्कि मरीज एवं उनके परिजनों ने भी सराहना की है। इन भामाशाहों में कपिल कुमावत,सुशील भगत,पंकज यादव,विजय राजोरा,नीरज चतुर्वेदी,तरुण अग्रवाल,पिंटू टांक,सर्वेश जैन ने व्हील चेयर तथा आलोक पब्लिक स्कूल टोंक के आशीष चौधरी ने वाटर कूलर भेंट किया है।जिस दौरान राजेश शर्मा,दिलीप शर्मा, डा.चेतन जैन, डॉ.संदीप राजोतिया, नर्सिंग अधीक्षक सत्यनारायण शर्मा ,सीनियर नर्सिंग ऑफिसर रामराज वर्मा, जितेंद्र जोशी आदि स्टाफ भी मौजूद थे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ