Tonk // टोंक में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पत्रकारों ने देखे जल संरक्षण कार्यों के विभिन्न मॉडल

Tonk – वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत बुधवार को टोंक जिले के प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकारों को जल संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण स्त्रोतों का अवलोकन करवाने के लिए फील्ड विजिट आयोजित की गई। इस विजिट का मुख्य उद्देश्य मीडिया के माध्यम से जनसाधारण में जल संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाना एवं जल की महŸाा को बताना था। पत्रकारों को बनास नदी के समीप स्थित बोयडा गणेश जी, पनवाड़ सागर तालाब पर चल रहे दीवार के मरम्मत कार्य एवं नहरों के निर्माण, देवडावास के अमरुद उत्कृष्टता केन्द्र पर बूंद-बूंद सिंचाई, जूनिया गांव में ग्रामीणों के बीच तालाब की मान्यता, चंदलाई बांध जल संरक्षण संरचनाओं का भ्रमाण करवाया गया। इन संरचनाओं के माध्यम से जल संचय, भूजल स्तर में वृद्धि, कृषि उत्पादकता बढ़ाने के प्रयासों, किसानों को कम पानी में सिंचाई की पद्धति के बारे में जागरुक किया जाता है। यह फिल्ड विजिट जल संरक्षण और जल संचय के सकारात्मक प्रभावों को उजागर करने में महत्वपूर्ण साबित हुई।

Tonk – इसी तरह मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान में गांवों में जल स्त्रोतों का जीणोद्धार एवं संरक्षण का कार्य भी हाथ में लिया गया है। जिनमें परंपरागत कुओं व तालाबों का रखरखाव, तलाई एवं पिट निर्माण, फार्म पोण्ड निर्माण, रिचार्ज सोफट का निर्माण, एनिकट, तालाबों के पिचिगं कार्य से जल संरक्षण की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इससे वर्ष भर बरसात का पानी जमा रहने से आस पास की वनस्पति भी विकसित हो रही है। साथ ही भूमि का भूजल स्तर बढ़ने से जल स्त्रोतों के आस पास होने वाली खेती से किसानों को वर्ष भर पानी की जरुरत होती है। फील्ड विजिट के दौरान पीआरओ अपूर्व शर्मा, सहित कई पत्रकार मोजूद रहे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न