Tonk // टोंक में नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, डेढ़ लाख रुपए का गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

Tonk – जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने टोंक को नशा मुक्त बनाए जाने के अभियान की शुरुआत के तहत डीएसटी टोंक एवं डिग्गी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से डेढ़ लाख रुपए का मादक पदार्थ गांजा पकड़ा है। जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा व आशीष कुमार वृत्ताधिकारी वृत्त मालपुरा के निकटतम सुपरविजन मे चौधरी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना डिग्गी द्वारा दौराने गश्त पुलिस थाना डिग्गी व डीएसटी टोंक द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये डिग्गी थाना इलाका क्षेत्र के ग्राम चांदसेन से अवैध मादक पदार्थ गांजा की लगातार अवैध रूप से सप्लाई के विरुद्ध कार्यवाही को अंजाम दिया है ।पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से करीबन डेढ़ लाख रुपए कीमत का 2.964 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जप्त किया जाकर आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना डिग्गी पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे भी अवैध गतिविधियों के खिलाफ थाना हाजा क्षेत्र मे लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र सैनी पुत्र रामेश्वर माली ( 36 )निवासी खातियों का मोहल्ला चान्दसेन थाना डिग्गी जिला टोंक को गिरफ्तार किया है।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न