Tonk // टोंक में जनकल्याणकारी शिविरों से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

Tonk – भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने “जनकल्याणकारी शिविर–2026” अभियान के अंतर्गत टोंक विधानसभा क्षेत्र की सांखना एवं भरनी ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों में सहभागिता कर ग्रामीणों से संवाद किया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया। शिविर में बड़ी ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर आमजन को राहत प्रदान कर रही है। अब लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि प्रशासन स्वयं गांवों तक पहुँचकर सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी शिविरों के माध्यम से भूमि संबंधी प्रकरणों, पट्टा वितरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, बिजली-पानी, राजस्व एवं अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इससे आमजन का समय और धन दोनों की बचत हो रही है

Tonk – तथा सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।शिविर के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों के आवेदन भी प्राप्त किए। कई ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। लाभार्थियों को पट्टे वितरित करते हुए चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, मजदूर, महिला एवं युवाओं के उत्थान के लिए लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।ग्रामीणों ने भी शिविर में प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गांव स्तर पर शिविर लगने से उन्हें राहत मिली है और समस्याओं के समाधान में आसानी हुई है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नन्दलाल छान,जिला उपाध्यक्ष प्रधान काबरा,एसटी मोर्चा अध्यक्ष मुकलेश मीणा, कालूराम गुर्जर, श्योजीलाल माली,पिंटू बना,भंवर सिंह,चौथमल जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न