Tonk // 1660 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Tonk – राज्य सरकार के निर्देशानुसार ज़िला प्रशासन एव शिक्षा विभाग के तत्वाधान में शनिवार को कृषि ऑडिटोरियम टोंक में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुए बालोतरा ज़िले के पचपदरा स्थित एचआरआरएल रिफाइनरी लोकार्पण, विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। साथ ही ज़िला स्तरीय रोजगार उत्सव में मुख्य अतिथि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने नवनियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट एवं प्रतीकात्मक रूपी नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिले के 1660 राजकीय कार्मिकों को यह खुशी की सौगात दी गई। जलदाय मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा की राजस्थान विकास के पथ पर नए आयाम स्थापित कर रहा है,आज हम सभी के लिए गौरवान्वित होने का दिन है। जलदाय मंत्री ने सभी से इस मानसून में अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने नवनियुक्त राजकीय कार्मिकों को मन लगाकर लोकसेवक के रुप में जनता की सेवा करने के लिए कहा तथा सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया। चौधरी ने कहा कि वह वर्ष 2000 से पौधें लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष उनकी विधानसभा में चार लाख पौधे लगाए गए थे।

Tonk – इनमें से करीब एक लाख पौधे जीवित है उन्होंने कहा कि इस बार उनकी विधानसभा के साथ-साथ पूरे जिले में भी व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। टोडारायसिंह- मालपुरा विधानसभा की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5-5 हजार पौधों के लिए तारबंदी कर दी गई है तथा ट्यूबवेल और पानी की टंकी की व्यवस्था भी की गई है। इस बार फलदार पौधे लगाए जाएंगे, ताकि पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं को भी उनका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि उनकी स्कूल संस्था की ओर से 40 हजार आम के पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र के जिन परिवारों में बच्चे हैं, उन्हें आम का एक-एक पौधा दिया जाएगा, ताकि वे पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़ सकें। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर टीना डाबी, पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा, जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पुनीत कर्णावत, एस खान, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, प्रभु बाड़ोलिया, विष्णु शर्मा, दीपक संगत,अंजली गुप्ता, नीलिमा आमेरा समेत बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। मंच संचालन कवि प्रदीप पंवार ने किया।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न