Tonk // टोंक: छात्रों को बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

Tonk – राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा-छान जिला टोंक के सेवा क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छान में सोमवार को वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वित्तीय साक्षरता केंद्र टोंक के बी.एल. वर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों को विभिन्न बैंकिंग एवं वित्तीय विषयों की विस्तार से जानकारी दी। वर्मा ने विद्यार्थियों को भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित केवाईसी से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त एटीएम के सुरक्षित उपयोग, साइबर सुरक्षा, बैंक खातों में अन्क्लेम्ड जमा राशि तथा भारतीय रिजर्व बैंक को प्रेषित राशि को पुनः प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। शिविर में विद्यार्थियों को फटे-पुराने नोटों को निकटतम बैंक शाखा से बदलवाने तथा अत्यधिक क्षतिग्रस्त नोटों को भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से बदलवाने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही नकली एवं असली नोटों की पहचान करने के तरीके भी बताए गए।
Tonk – साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर विशेष जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त बैंक की विभिन्न जमा योजनाओं एवं ऋण योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड , पशुपालन, शिक्षा ऋण, गोल्ड लोन, मुद्रा ऋण योजना एवं स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। जिस दौरान प्रिंसिपल वंदना एवंअन्य सभी अध्यापकगणों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक गण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न