Tonk // टोंक में विजयवर्गीय वैश्य महासभा का वृक्षारोपण महोत्सव, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Tonk – अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश विजय के आह्वान पर महासभा द्वारा लगातार तीसरे वर्ष जुलाई माह के दूसरे रविवार को पूरे भारतवर्ष की सभी स्थानीय सभा इकाइयों में वृक्षारोपण महोत्सव आयोजित किया गया। इसी क्रम में टोंक, मालपुरा, निवाई, देवली, सवाई माधोपुर एवं पीपलू में प्रदेश अध्यक्ष बलदेव विजयवर्गीय के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया गया। स्थानीय सभा टोंक द्वारा मंडाकला में प्रदेश अध्यक्ष बलदेव विजयवर्गीय एवं प्रदेश महामंत्री कमलेश विजयवर्गीय की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नीम, अशोक, पीपल एवं आंवला सहित विभिन्न छायादार एवं पर्यावरण संरक्षण में सहायक पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित जनों ने पौधों की सुरक्षा एवं उनके नियमित संरक्षण का भी संकल्प लिया।
Tonk – कार्यक्रम में महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामजीलाल विजयवर्गीय, अशोक गांधी, शिव प्रकाश विजयवर्गीय, गोविंद बंबोर, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशाराम विजयवर्गीय, कार्यालय मंत्री रामलाल विजयवर्गीय, स्थानीय सभा अध्यक्ष रमेश मुल्तानी, महामंत्री ओम रोहित, मुकेश ढिकोलिया, गोविंद ठिकरिया, सुरेश बंजारी, विनोद सोरेन, राजेंद्र रानोली, संगठन मंत्री श्याम सुंदर, प्रादेशिक चुनाव अधिकारी रमेश विजयवर्गीय, ताराचंद बॉम्बर, रामप्रसाद ठिकरिया, बद्रीलाल विजयवर्गीय (बंजारी) सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। महिला शक्ति में गीता, मंजू, कविता, राजेश एवं तारेश सहित अनेक मातृशक्तियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। वृक्षारोपण के उपरांत सभी ने स्नान एवं दीपदान कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया तथा वृक्षों के महत्व, उनके संरक्षण एवं अधिकाधिक पौधे लगाने के लिए समाज में जनजागरण करने पर विस्तृत चर्चा की। महासभा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सार्थक होगा।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न