The Chanakya TV Rajasthan

TONK // किसानों को टूटने लगा अधिकारियों से विश्वास

TONK // अधिषाशी अभियंता बीसलपुर बांध देवली मनीष बंसल को पुतला दहन किया किसानों ने

TONK
TONK

TONK – दाखिया बांध से सिंचाई हेतु पानी नहीं छोड़ने से आक्रोशित किसानों द्वारा अमीनपुरा माइनर के आठ नम्बर आउटलेट पर धरने दूसरे का दिन भी जारी रहा । किसान महापंचायत के टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा प्रभारी भरतराज ने बताया कि बीसलपुर परियोजना के अंतर्गत आने वाले दाखिया बांध की जल वितरण समिति की 18 नवंबर को मेहन्दवास पंचायत में बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें निर्णय लिया गया की 25 नवंबर को दाखिया बांध की नहर से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जायेगा,

TONK

उसके बावजूद नहर में पानी नहीं छोड़ा सिंचाई विभाग के अधिकारी मीटिंग कर रहे हैं बिना एसडीएम बिना अध्यक्ष के इससे आक्रोशित किसानों ने आज बीसलपुर एक्शन मनीष बंसल का पुतला जला दिया । धरना स्थल पर किसानों द्वारा अमीनपुर माइनर के आठ नंबर आउटलेट पर शुक्रवार से धरना जारी रहा। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया से चुने हुए अध्यक्ष एवं जल वितरण समिति की बात को अधिकारी नहीं मान रहे हैं , पानी छोड़ने का अंतिम निर्णय समिति का होता है।

 

मामला एसडीएम स्तर का है समझ में नहीं आ रहा प्रशासनिक अधिकारी इसमें संज्ञान क्यों नहीं ले रहे है। 12 किलोमीटर लंबी नहर है, अधिकारी सफाई का बहाना बना रहे हैं। बांध से 1650.50 हेक्टर जमीन सिचित होनी है । फसल की बुआई को 50 दिन हो गए है, जिसे सिंचाई की जरूरत है , ऐसे में अगर समय पर सिंचाई के लिय पानी नहीं मिला तो किसानों की फसलों को नुकसान हो जायेगा ,

जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसान पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है ।सरकार किसानों की आय दुगनी करने की बात कर रही है, सिंचाई विभाग के अधिकारी किसानों को कर्ज के बोझ तले दबाने का कार्य कर रहे हैं।धरने में समिति अध्यक्ष कालूराम गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम पंचायत अध्यक्ष शंकर मंडावर मालिया की झोपड़ियां, कैलाश , स्वराज पारोता, शंकर टांक , परशुराम , रामलाल भंवर पाल पालड़ा बादाम रामप्यारी सीता फोरन्ता जगन्नाथ टांक रतनी मौजूद रहे।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

Exit mobile version