The Chanakya TV Rajasthan

TONK // राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर टोंक में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

TONK // राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर टोंक में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

TONK
TONK

TONK – टोंक। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को कलेक्टेªट परिसर स्थित अमृता हाट में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ किया गया। इस दौरान कई विद्यार्थियों एवं कलाकारों ने मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल रही।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, समेत अन्य जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहें।
प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए कल्पना अग्रवाल ने जिले वासियों से जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं विकास पुस्तिका का पठन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आमजन इससे विभागीय कार्यो एवं योजनाओं की जानकारी ले सकता है।

TONK  – जिला कलेक्टर ने सभी विधानसभा के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चलाये जा रहे विकास रथों के बारे में बताते हुए कहा कि यह विकास रथ राज्य सरकार के जन कल्याणकारी नीतियों एवं दो वर्ष में हुए विकास कार्यो के बारे में जन-जन को जानकारी दे रहे है। लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी 18 दिसम्बर तक आमजन के अवलोकन के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी।

TONK – जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए है, जिनका लाभ समाज के सभी वर्गो को मिला है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से किसान, महिला, युवा एवं श्रमिक वर्ग लाभान्वित हो रहें है। पूर्व विधायक अजीत मेहता ने कहा कि इस सरकार ने अपने वादों और आश्वासनों को पूरी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारा है। डबल इंजन की सरकार मंे विकास कार्य तेज गति से हो रहें है। आने वाले 3 सालों में प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयां छूऐगा।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन

TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

Exit mobile version