The Chanakya TV Rajasthan

TONK // विद्या भारती टोंक की योजना से आचार्य गुणवत्ता विकास वर्ग प्रारंभ

TONK // विद्या भारती टोंक की योजना से आचार्य गुणवत्ता विकास वर्ग प्रारंभ

TONK
TONK

विद्या भारती में आचार्य गुणवत्ता विकास वर्ग शनिवार को प्रारंभ हुआ यह वर्ग दिनांक 26 दिसंबर शाम से 31 दिसंबर दोपहर तक पांच दिवसीय वर्ग रहेगा, इस वर्ग के उद्घाटन सत्र में भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, श्रीमती सरोज बंसल जिला प्रमुख , अजीत सिंह मेहता पूर्व विधायक टोंक एवं भाजपा संगठन प्रभारी कोटा, नरेश बंसल भाजपा संगठन प्रभारी भरतपुर, उपस्थित रहे ।इन सभी ने आचार्यों को आशीर्वचन प्रदान किया तथा भविष्य में विद्या भारती टोंक को सहयोग प्रदान करने एवं समय-समय पर पड़ने वाली आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए भी आश्वासन दिया ।
साथ ही इन सभी ने वर्ग की सराहना की।
इस अवसर पर विद्या भारती संस्थान जयपुर के प्रांत सचिव लक्ष्मण सिंह ने कहा आचार्य सामान्य नहीं होता है, श्री रामकृष्ण छत्रपति शिवाजी सम्राट चंद्रगुप्त आदि महापुरुष आचार्य के कारण ही तैयार हुए हैं विद्यालय विकास में एक आचार्य की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। आचार्य गुणवत्तापूर्ण तो विद्यालय भी गुणवत्तापूर्ण, शिक्षक का मूल कार्य ज्ञान को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुंचाना, ज्ञान का कोष बढ़ाने के लिए स्वाध्याय आवश्यक है, उन्होंने कहा कि
ज्ञान से भी बड़ा चरित्र होता है विद्या भारती के विद्यालय चरित्र निर्माण का कार्य करते हैं शिक्षक स्वयं को बालकों के सामने आदर्श के रूप में प्रस्तुत करे, बालक के सर्वांगीण विकास में शिक्षक का मजबूत होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय सामाजिक चेतना का केंद्र बने इस और सभी आचार्य अपना पूर्ण सहयोग करते हुए बालकों का मार्गदर्शन करें ।इस मौके ‌पर
निपुण सक्सेना जिला व्यवस्थापक द्वारा विद्या भारती टोंक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व दिनेश कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
साथ ही इस वर्ग में लगे सभी कार्यकर्ता दिनेश कुमार शर्मा जिला सचिव, राजेश कुमार शर्मा जिला संस्कार केंद्र प्रमुख, दयाराम,रामरतन,खेमराज , मुकेश, गोपाल गुर्जर, अमित जैन, अवधेश इत्यादि सभी कार्यकर्ताओं द्वारा वर्ग की व्यवस्थाएं की।

https://x.com/1stIndiaNews

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

 

Exit mobile version