The Chanakya TV Rajasthan

TONK // श्री विश्वकर्मा जंयती का अवकाश घोषित करने का जांगिड़ समाज ने सौपा ज्ञापन श्री विश्वकर्मा जंयती का अवकाश घोषित करने का जांगिड़ समाज ने सौपा ज्ञापन

TONK // श्री विश्वकर्मा जंयती का अवकाश घोषित करने का जांगिड़ समाज ने सौपा ज्ञापन

TONK
TONK

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण समाज जिला सभा टोंक जिलाध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद जांगिड़ के नेतृत्व मे जिले सभी जांगिड़ समाज बंधुओं ने श्री विश्वकर्मा जयंती के पर्व पर सरकारी अवकाश घोषित करवाने को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर श्री विश्वकर्मा जंयती का अवकाश करने की मांग की है। भगवान विश्वकर्मा निर्माण, वास्तुकला, शिल्प कला, यांत्रिकी एवं तकनीकी कौशल की आराध्य देव है। प्रत्येक समाज अपने कार्य को शुभारंभ करने से पहले इनकी पूजा-अर्चना करता है।

 

समाज ने अपनी शिकायत में कहा कि अन्य देवी देवताओं की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। लेकिन भगवान विश्वकर्मा जयंती पर अभी भी एच्छिक अवकाश ही है। इस उपेक्षा के कारण जांगिड़ समाज में असंतोष व्याप्त है। ज्ञापन में सरकार से अपील की है कि सभी लोगों की आस्था का पूर्ण ख्याल रखते हुए तत्काल विश्वकर्मा जयंती पर संपूर्ण अवकाश की घोषणा की जाए।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद रानोली, जिला कार्यकारी जिलाध्यक्ष नेनूलाल ढिकोलिया, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सत्यनारायण लावा, पीपलू तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार, मालपुरा तहसील अध्यक्ष गौरीशंकर, उनियारा तहसील अध्यक्ष राधेश्याम, निवाई तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल, दूनी तहसील अध्यक्ष नरेंद्र, टोड़ारायसिंह तहसील अध्यक्ष गोपाल,
सहित कई समाज के लोग मौजूद रहे।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://x.com/tv_chanaky5736

TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन

Government – राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, मां योजना का विस्तार, देशभर के अस्पतालों में मिलेगा निःशुल्क उपचार

 

Exit mobile version