पंचायत आम चुनाव-2026 के अन्तर्गत टोंक जिले में दो चरणों में सम्पन्न हुए मतदान की मतगणना शुक्रवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई। मतगणना के पश्चात जिला परिषद पद के 30 सदस्यों एवं 8 पंचायत समितियों के 160 पंचायत समिति सदस्य के परिणाम घोषित किए गए। जिला परिषद टोंक के 30 वार्डों में आईएनसी के 25, बीजेपी के 4 एवं आरएलपी के 1 प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। एक प्रत्याशी ने बीजेपी से निर्विरोध जीत दर्ज की थी। पंचायत समिति टोंक के 17 वार्डों में आईएनसी के 10, बीजेपी के 4 एवं आरएलपी के 3 प्रत्याशियों ने, पंचायत समिति टोडारायसिंह के 19 वार्डों में आईएनसी के 11, बीजेपी के 5 एवं आरएलपी के 3 प्रत्याशियों ने, पंचायत समिति मालपुरा के 15 वार्डों में आईएनसी के 6, बीजेपी के 7, आरएलपी के 1 एवं निर्दलीय 1 प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। इसी तरह पंचायत समिति पचेवर के 15 वार्डों में आईएनसी के 10, बीजेपी के 3 एवं आरएलपी के 2 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। पंचायत समिति उनियारा के 23 वार्डों में आईएनसी के 14, बीजेपी के 6 एवं निर्दलीय 3 प्रत्याशियों ने, पंचायत समिति पीपलू के 17 वार्डों में आईएनसी के 9, बीजेपी के 7 एवं आरएलपी के 1 प्रत्याशी ने, पंचायत समिति देवली के 25 वार्डों में आईएनसी के 15, बीजेपी के 6, आरएलपी के 1, बीएसपी के 1 एवं निर्दलीय 2 प्रत्याशियों ने एवं पंचायत समिति निवाई के 29 वार्डों में आईएनसी के 19, बीजेपी के 8 एवं निर्दलीय 2 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

Leave a Reply