मारवाड़ी महिला समिति टोंक द्वारा आज शहर के आदर्श दिव्यांग आवासीय विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के साथ देव दीपावली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम संयोजिका जूही गर्ग और सोहिनी मूंदड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका सुधा अग्रवाल द्वारा माँ लक्ष्मी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया ।इसके बाद समिति की पदाधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों को तिलक लगा कर स्वागत किया साथ ही उनके साथ विभिन्न मनोरंजक गेम्स ओर कम्पीटिशन आयोजित किए ।समिति की पदाधिकारियों ने सभी दिव्यांग बच्चों के साथ ग्रुप डांस भी किया और उपहार भेंट किये ।सभी ने देव दीपावली मनाते हुए आतिश बाजी की और स्वादिष्ट मिठाईयों का आनंद लिया। कार्यक्रम की शानदार एंकरिंग वंदना जैन ने की। समिति की अध्यक्ष अलका भंडारी ने अपने संबोधन में दिव्यांग बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके साथ हम होंगे कामयाब गीत पर सबको प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में समिति की सचिव शिक्षा विजय, कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल ,अनीता मूंदड़ा, रेखा गुप्ता, ज्योति जैन, पाटोदी, रंजना गर्ग ,नीतू गुप्ता ,सीमा जैन, ज्योति शर्मा ,जूही गर्ग ,सोहिनी मूंदड़ा ,वंदना जैन ,अलका भंडारी एवं स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply