Beawar // भीषण गर्मी में राहत का संदेश: माहेश्वरी पंचायत बोर्ड ने बांटी कैप

Beawar – सामाजिक सरोकारों को समर्पित श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड द्वारा सेवा कार्यों की कड़ी निरंतर आगे बढ़ाई जा रही है। सोमवार को भीषण गर्मी और तेज धूप से आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शहर में कैप वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बोर्ड अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस दौरान वाहन चालकों, ठेला संचालकों, सब्जी विक्रेताओं, राहगीरों एवं श्रमिक वर्ग के लोगों को कैप भेंट कर गर्मी से बचाव का संदेश दिया गया। बोर्ड पदाधिकारियों ने बताया कि तेज धूप में लंबे समय तक कार्य करने वाले लोगों को गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक करना भी इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। सेवा कार्य के तहत समाज बंधुओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को भी कैप वितरित की गई। शहरवासियों ने श्री माहेश्वरी पंचायत Board की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार सामाजिक दायित्व निभाते हुए जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचा रही है। इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू ने कहा कि संस्था द्वारा भविष्य में भी जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापनटोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न