Beawar // भारत विकास परिषद की प्रकल्प कार्यशाला सम्पन्न, संगठन विस्तार एवं सेवा गतिविधियों पर हुआ मंथन

Beawar – भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत की प्रकल्प कार्यशाला रविवार को स्थानीय वर्धमान कन्या महाविद्यालय सभागार में मुख्य शाखा ब्यावर के आतिथ्य में आयोजित हुई। कार्यशाला में अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद एवं ब्यावर जिले की विभिन्न शाखाओं के दायित्वधारी, गतिविधि संयोजक एवं प्रांतीय पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्रथम सत्र में प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमाणी ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य सेवा विनोद आढ़ा ने परिषद के लक्ष्य, उद्देश्य एवं दर्शन पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। वहीं प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह राठौड़ ने शाखा दायित्वधारियों एवं प्रभारियों की प्रभावी भूमिका पर विचार व्यक्त किए। द्वितीय सत्र में प्रांतीय वित्त सचिव अमित सोनी ने परिषद के संगठनात्मक स्वरूप, नियम एवं बैठकों के प्रोटोकॉल पर विस्तृत जानकारी दी। प्रांतीय संयोजक अजय सोमाणी, संस्कार गतिविधि संयोजक अरुण बाहेती, सेवा गतिविधि संयोजक सर्वेश विजय, महिला सहभागिता संयोजक शारदा चेचानी एवं पर्यावरण प्रकल्प संयोजक राजेश कामदार ने पीपीटी के माध्यम से गतिविधियों की कार्ययोजना प्रस्तुत की।

Beawar – कार्यशाला के दौरान भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ब्यावर का दायित्व ग्रहण समारोह भी आयोजित हुआ। इसमें शाखा अध्यक्ष सतीश सर्राफ, सचिव विकास गर्ग, कोषाध्यक्ष अशोक मेवाड़ा सहित कार्यकारिणी एवं 10 नवीन सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। भोजन अवकाश के बाद आयोजित तृतीय सत्र में संगठन एवं गतिविधि समूहों में सामूहिक चर्चा हुई। संगठन समूह में शाखा संचालन, वित्तीय प्रबंधन, सदस्यता विस्तार, नवीन शाखा गठन एवं बीवीपी एप के प्रभावी उपयोग पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं गतिविधि समूह में शाखा स्तर पर कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नवाचार पर चर्चा हुई। समापन सत्र में प्रांतीय संगठन सचिव प्रशांत पाबूवाल ने शताब्दी वर्ष को समर्पण एवं साधना का वर्ष बताते हुए सदस्यता विस्तार पर जोर दिया। राष्ट्रीय गतिविधि सह संयोजक संस्कार मुकेश लाठी ने परिषद में सक्रियता एवं नियमित सेवा कार्यों के महत्व पर विचार रखे। अंत में शाखा अध्यक्ष सतीश सर्राफ ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में परिषद की मुख्य शाखा, स्वामी विवेकानंद शाखा एवं नेताजी सुभाष शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी राजेंद्र काबरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न