Banswara // दीपदान के जरिए जल संरक्षण का संदेश, कागदी पिकअप वियर पर जुटे जनप्रतिनिधि और आमजन

Banswara – वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कागदी पिकअप वियर पर दीपदान आयोजित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला प्रशासन व जल संसाधन विभाग द्वारा बांसवाड़ा शहर स्थित कागदी पिकअप वियर पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी पूंजीलाल गायरी, लाभचंद पटेल, मुकेश रावत, राजेश कटारा, सुबोध मलोत, अधीक्षण अभियंता आर सी मीणा, अधीक्षण अभियंता प्रकाश रेगर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आमजन ने भाग लेकर जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने जलाशय के तट पर दीप प्रज्ज्वलित कर जल के महत्व को रेखांकित किया तथा जल संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

Banswara – कार्यक्रम के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए आमजन से वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की गई। दीपदान के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का आह्वान किया गया। इस अवसर पर पंडित पंकज पांड्या ने पूजन करवाई।
अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे जल संसाधनों के संरक्षण की दिशा में जनभागीदारी को बढ़ावा मिल सके।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न