Banswara // मानसून की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Banswara – मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, मानसून पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा, कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं आगामी मानसून को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव ने जिले के सभी विभागों को समय रहते आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की स्थिति न बने, इसके लिए सभी विभाग अभी से सतर्कता बरतें और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी राजकीय कार्यालयों की छतों की साफ-सफाई अभियान चलाकर कराई जाए तथा सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित विभाग प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कार्यालय भवनों की छतों पर जलभराव अथवा गंदगी की समस्या नहीं रहे और वर्षा जल निकासी सुचारू बनी रहे। बैठक में उन्होंने बरसात के दौरान रपटों एवं जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां बरसात में पानी का बहाव रपटों के ऊपर से होता है, वहां चेतावनी एवं सूचना बोर्ड लगाए जाएं, ताकि आमजन को संभावित खतरे की जानकारी मिल सके। साथ ही आवश्यक सुरक्षा उपायों एवं निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

Banswara – जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों से मानसून पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य तत्काल कराए जाएं, जिससे मानसून के दौरान किसी प्रकार की जनहानि अथवा परेशानी की स्थिति उत्पन्न न हो। आगामी मानसून को देखते हुए जिला कलेक्टर ने जिले में मानसून पूर्व (प्री-मानसून) उन्होंने डिस्कॉम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को तुरंत ठीक किया जाए। खराब और ओवरलोडेड ट्रांसफार्मरों की समय पर मरम्मत की जाए ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। बैठक में जल संसाधन विभाग द्वारा मानसून पूर्व की जाने वाली तैयारियों से अवगत करवाया।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न