Beawar // ‘उमंग-VII’ अभियान: बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन

Beawar – जिला पुलिस अधीक्षक रतनसिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक सभागार में राज्य स्तरीय विशेष अभियान “उमंग-VII” के प्रभावी संचालन को लेकर समन्वय एवं प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया द्वारा विभिन्न विभागों एवं संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधियों को अभियान की कार्ययोजना एवं कार्रवाई संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक जिले में बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मूलन हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान से जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स—पुलिस, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बाल अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, चिल्ड्रन होम, शेल्टर होम तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिले के होटल, ढाबों, कारखानों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया।

Beawar – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया ने कहा कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से श्रम कराना तथा 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को खतरनाक कार्यों में नियोजित करने के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी अभियान के अंतर्गत चिन्हित बाल श्रमिकों का रेस्क्यू कर उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। जिला पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, बाल तस्करी अथवा बाल विवाह से जुड़ी किसी भी सूचना की तत्काल जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष ब्यावर अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न