Beawar // मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त, जंतर-मंतर पर कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह

Beawar – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद पद के लिए घोषित प्रत्याशी एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को असंवैधानिक एवं अलोकतांत्रिक तरीके से निरस्त किए जाने के विरोध में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर विशाल सत्याग्रह आंदोलन आयोजित किया गया। आंदोलन में देशभर से संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों ने भाग लेकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। सत्याग्रह आंदोलन को संबोधित करते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और संविधान की मूल भावना को कुचलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में श्रीमती मीनाक्षी नटराजन जैसे वरिष्ठ, अनुभवी और जनसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व के नामांकन को निरस्त किया जाना लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। डॉ. यादव ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन देशभर में लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा तथा किसी भी कीमत पर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान के प्रदेश सचिव शैलेश शर्मा ने सत्याग्रह आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने के बजाय उसे दबाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमती मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को जिस प्रकार निरस्त किया गया है, उससे स्पष्ट होता है कि भाजपा लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर कर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को रोकने का प्रयास कर रही है। शर्मा ने कहा कि देश को फिर से ऐसे माहौल की ओर धकेला जा रहा है जहां जनता की आवाज को दबाया जाए और लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहेंगे। शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार भाजपा प्रत्याशी के नामांकन को लेकर प्रशासनिक और चुनावी प्रक्रियाओं में अलग-अलग मापदंड अपनाए गए तथा कांग्रेस प्रत्याशी के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया गया, उससे लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं।

Beawar – उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष राम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि ब्यावर से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली पहुंचकर सत्याग्रह आंदोलन में भाग लिया और श्रीमती मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में देशभर के कार्यकर्ता एकजुट हैं और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। जिला अध्यक्ष राम यादव ने बताया कि सत्याग्रह आंदोलन में ब्यावर से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्म सिंह भाटी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बिरदीचंद खोरवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक रांका सहित अनेक कांग्रेसजन एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया। सत्याग्रह आंदोलन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनावों का नाम नहीं है, बल्कि निष्पक्षता, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण का भी नाम है। यदि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जाएगा तो राजीव गांधी पंचायती राज संगठन देशभर में जनजागरण अभियान चलाकर जनता की आवाज बुलंद करेगा। कार्यक्रम के अंत में संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के मूल्यों मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया तथा श्रीमती मीनाक्षी नटराजन के साथ एकजुटता व्यक्त की गई।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न