Beawar // सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन्मोत्सव पर ब्यावर में विशाल रक्तदान शिविर, 54 यूनिट रक्त संग्रहित

Beawar – सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन्मोत्सव समारोह 2026 के अंतर्गत अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जिला ब्यावर द्वारा शुक्रवार को आशापुरा माता मंदिर प्रांगण में विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शैक्षिक महासंघ के अतिरिक्त जिला मंत्री हेमेन्द्र सिंह दगदी ने बताया कि शिविर का शुभारंभ शैक्षिक महासंघ के प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, विश्व हिंदू परिषद परियोजना सह प्रमुख पृथ्वीराज सिंह भोजपुरा, जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह चौहान एवं चिकित्सा शिविर प्रभारी डॉ. चंदन सिंह चौहान द्वारा मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। सांसद-विधायक ने किया अवलोकन राजसमंद सांसद महिमा कुमारी, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, महोत्सव संयोजक नेम सिंह चौहान, सहसंयोजक धन्ना सिंह, विक्रांत सिंह, पूरण सिंह, सूरज प्रताप सिंह, रवि शंकर पारीक एवं जिला प्रचारक नरेंद्र सिंह ने रक्तदान शिविर एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का अवलोकन किया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। सांसद महिमा कुमारी ने कहा कि “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। सम्राट पृथ्वीराज के नाम पर यह सेवा कार्य अनुकरणीय है।”

Beawar – 54 यूनिट रक्त संग्रहित, 250+ ने लिया निःशुल्क परामर्श शिविर में 54 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय की टीम ने रक्त संग्रहण किया। वहीं चिकित्सा शिविर में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के 250 से अधिक लोगों ने निःशुल्क परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में नेत्र रोग, दंत रोग, अस्थि रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, सामान्य मेडिसिन, न्यूरोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग से संबंधित निःशुल्क परामर्श व चिकित्सा प्रदान की गई। दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया। चिकित्सकों ने दी उल्लेखनीय सेवाएं डॉ. प्रमोद सक्सेना, डॉ समा शीलगुप्ता, डॉ. डी.आर. चौधरी, डॉ. चंदन सिंह चौहान, डॉ. अनिरुद्ध शर्मा आदि ने उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर गुरु शरण गोयल, प्रकाश सालवी, सुरेश नागौरा, हेमराज, जितेंद्र सिंह, भगवान सिंह सुजावत, राजेंद्र सिंह चौहान, भोमाराम, विष्णु गोयल, नेमीचंद यादव, ओम प्रकाश कुमावत, हेमंत कुमार, रामनारायण, कालू सिंह, शैतान सिंह, परमेश्वर सिंह, रतन सिंह चौहान, रणजीत सिंह, राजेश गोयल गोपाल सिंह खंड अध्यक्ष लेखपाल सिंह रोहित जैन सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न