Anandpuri // आंधी में गिरी आरोग्य मंदिर की दीवार, घटिया निर्माण सामग्री के आरोपों से मचा हड़कंप

Anandpuri – आनंदपुरी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पाटनवाघरा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए लाखों रुपए की लागत से बनाए जा रहे भवन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री उपयोग करने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में संबंधित ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे भवन की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण में उपयोग की जा रही रेत में मिट्टी की मात्रा अधिक है, सीमेंट का अनुपात भी निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं रखा जा रहा तथा दीवारों की पर्याप्त तराई नहीं की जा रही है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा जल्दबाजी में एक ही दिन में दीवार खड़ी कर दी गई, जो हवा चलने पर ईंटों समेत भरभराकर गिर गई है।
Anandpuri – पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतमलाल पारंगी ने कहा कि लाखों रुपए की लागत से आरोग्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दीवार गिरने की घटना ने पूरे िनर्माण कार्य में किए जा रहे भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। उन्होंने भवन निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच कराने तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं तो वर्तमान निर्माण कार्य को रोककर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
आनंदपुरी से माँ आशाप की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न