Anandpuri // आनंदपुरी में इको कार की टक्कर से भैंस की मौत, ग्रामीणों ने 3 किमी पीछा कर वाहन रोका

Anandpuri – आनंदपुरी थाना क्षेत्र में छाजा स्टेट हाईवे 10 ए पर शनिवार रात 8 बजे नांदरी गांव में इको कार ने भैंस को टक्कर मार दी, जिससे भैंस की मौत हो गई। हाईवे पर आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। उसके बाद कार का 3 किमी तक पीछा कर कांगलिया तिराहे पर उसे रोक लिया। सूचना पर आनंदपुरी थाना पुलिस पहुंची और ड्राइवर को पकड़ा। कार सवार गुजरात का बताया जा रहा है।
आनंदपुरी से राजदीप सिंह छाजा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न