Anandpuri // आनंदपुरी के सरकारी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बड़ा हादसा टला

Anandpuri – आनंदपुरी उपखंड क्षेत्र में झालावाड़ में पिछले साल स्कूल भवन हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने जर्जर सरकारी स्कूलों का सर्वे कराकर नए भवन बनाने और मरम्मत के निर्देश दिए थे।आनंदपुरी उपखंड के कांगलिया पंचायत के राउप्रावि कांगलिया प्रथम में सुबह बारिश के दौरान एक कमरे की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया।दरअसल, सामान्य दिनों में इस कमरे में भी बच्चों की कक्षाएं चलती है, लेकिन बारिश होने की वजह से बच्चों को इस कमरे में नहीं बैठाकर दूसरे कमरे में बैठाया था। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया। हादसे के समय तेज आवाज आने पर स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में अभिभावक, ग्रामीण पहुंच गए। विद्यालय समिति अध्यक्ष कांति भाई, वार्ड पंच दिनेश डामोर, कचरु डामोर, लक्ष्मण, अम्बालाल, खेमराज, उप सरपंच चेतना देवी ने कहा किजर्जर भवन की जानकारी पहले भी दी गई।

Anandpuri – विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। स्कूल के बाहर आक्रोश जताते हुए कहा कि बच्चों की जान की परवाह नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्कूल भवन का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराने, छात्रों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है। गौरतलब है कि स्कूल में 110 विद्यार्थी पढ़ते हैं। कुल 5 कक्षा कक्ष हैं। एक कक्ष क्षतिग्रस्त हो गया। स्कूल में 7 शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं। एक कमरे में रसोई घर व ऑफिस चल रहा है। दीवारों और छत से सरिये बाहर निकल आए हैं, खिड़कियां टूटी हुई हैं। पढ़ाई के लिए अब दो कमरे ही बचे हैं। बारिश में हादसे का डर बना हुआ है।
आनंदपुरी से राजदीप सिंह छाजा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न