Anandpuri // पहाड़ी रास्ते से गुजरात पहुंचा रहे थे शराब, 2 तस्कर गिरफ्तार

Anandpuri – गुजरात में शराब तस्करी करने वाले अब खुलेआम शराब ले जाने के बजाय बैग और प्लास्टिक थैलों में छिपाकर सीमा पार कराने की कोशिश कर रहे हैं। तस्कर सड़क मार्ग से बचते हुए पहाड़ियों के रास्ते पैदल जा रहे हैं।आनंदपुरी थाना पुलिस ने गुजरात सीमा के पास बरकोटा घाटी में कार्रवाई कर दो युवकों को पकड़ा। उनके पास से 36 बोतल और 72 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। थानाधिकारी कपिल पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी कर रही थी।गश्त के दौरान एएसआई धर्मेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मानगढ़ धाम चौकी के पास बरकोटा घाटी पहुंचे। वहां दो युवक गणेश मीणा व जितेंद्र मीणा निवासी खेरवाड़ा क्षेत्र के थे जो पीठ पर सामान लादकर पहाड़ी की ओर जाते दिखे। उनके पास एक बैग और दो प्लास्टिक थैले थे। पुलिस वाहन देखकर वे घबरा गए। तलाशी में 36 बोतलें और 72 पव्वे बरामद किए।
आनंदपुरी से राजदीप सिंह छाजा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न