ARTHUNA // भक्ति की गूंज से जागेगा वागड़ क्षेत्र : संत श्री आशारामजी बापू की प्रेरणा से निकली ‘भक्ति जागृति संकीर्तन यात्रा’

ARTHUNA – परम पूज्य संत आशारामजी बापू के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से वागड़ क्षेत्र में भक्ति एवं आध्यात्मिक जागरण का संदेश देने हेतु ‘भक्ति जागृति संकीर्तन यात्रा’ का आयोजन किया गया। यह यात्रा 25 मार्च से 31 मार्च 2026 तक विभिन्न गांवों एवं कस्बों में भ्रमण करते हुए भजन-कीर्तन, सत्संग और आध्यात्मिक संदेश के माध्यम से जन-जन में धर्म, संस्कार और सदाचार का संदेश फैलाएगी।
यात्रा के दौरान अरथूना में मुख्य मार्ग
सहित कई गांवों में भक्तिमय माहौल रहा। इन स्थानों पर श्रद्धालुने भजन-कीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
कार्यक्रम के अनुसार 25 मार्च को खेरवाड़ा, डूंगरपुर, आंतरी, ओवरी और गामड़ा बामणिया में यात्रा का आगमन हुआ। 26 मार्च को सागवाड़ा आश्रम, 27 मार्च को गड़ी प्रतापपुर, तलवाड़ा और बांसवाड़ा में भजन-कीर्तन के बाद बांसवाड़ा आश्रम में रात्रि विश्राम किया गया।
ARTHUNA – इसी क्रम में 28 मार्च को बोरवट, सागडोद, बड़ोदिया, भोयन, टिमेड़ा, कलिंजरा, सज्जनगढ़, तामेसरा और कुशलगढ़ में कार्यक्रम हुआ तथा कुशलगढ़ आश्रम में विश्राम रहा।
आज डुंगरा, जालमपुरा, गांगइतलाई, शेरगढ़, चान्दरवाड़ा, कांगलिया, कोटड़ा, अर्जुना, आंजना, बोरी, गड़ी, अगरपुरा, खोडन और आसोड़ा में संकीर्तन हुआ।
30 मार्च को पालोदा, साबला, आसपुर और सलुम्बर में कार्यक्रमों के साथ पूर्णाहुति होगी, जबकि 31 मार्च को जयसमंद और उदयपुर में यात्रा का समापन होगा।
इस आयोजन का संचालन श्री योग वेदान्त सेवा समिति एवं संत श्री आशारामजी बापू साधक परिवार, राजस्थान द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भक्ति-कीर्तन में भाग लेने और आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाने की अपील की है।
अरथूना से अब्दुल कमाल कि रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ