The Chanakya TV Rajasthan

BANSWARA // जिला, उपखण्ड एवं पंचायत स्तर पर सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ का हुआ गायन

BANSWARA // जिला, उपखण्ड एवं पंचायत स्तर पर सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ का हुआ गायन

BANSWARA
BANSWARA

BANSWARA – कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य में देशभक्ति, स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में द्वितीय चरण अंतर्गत 26 जनवरी 2026 तक जिला, उपखण्ड एवं पंचायत स्तर पर ‘वंदे मातरम् 150’ विषयक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसी श्रृखला में शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कार्मिको ने सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन गाया। इसके साथ ही समस्त राजकीय महाविद्यालयों, विद्यालयों छात्रावासों में सामूहिक गायन किया गया।

BANSWARA

BANSWARA – जिला कलक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव सहित अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव द्विवेद्वी मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपालाला स्वर्णकार, सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न शाखाओं एंव जिला परिषद के अधिकारियों व कार्मिको ने सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। और इस अवसर पर सैल्फी पॉइन्ट पर अधिकारियों ने सैल्फी ली।

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित

BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन

RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

Exit mobile version