Banswara // विभाग ने पहली बार बिना ट्रेकुलाइज़ किये पकड़ा पैथर

Banswara – गढ़ी वनक्षेत्र मे पिछले दिनों मे पैथर ने गांवो मे दो गायों को अपना शिकार बनाया था इसको लेकर ग्रामीणों मे भय था इसकी सुचना जब ग्रामीणों ने वन विभाग को सुचित किया तो विभाग के डी एफ ओ अभिषेक शर्मा के निर्देश मे पैथर को पकड़ने निर्णय लिया टीम पैथर के मूमेंट वाली जगह पर पिंजरा रखा भगोरा में बुधवार को शाम पैंथर को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया। पिछले कई दिनों से यहां पैंथर का मूवमेंट बना हुआ था। पैथर ने भगोरा, नाटवाड़ा गांव में दो गायों को पैंथर ने हमला किया था। तब से वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में पैंथर के मूवमेंट की नजर बनाए हुए थी। भगोरा में एक निजी फार्म हाउस पर पिंजरा लगाया गया। पिंजरा बुधवार शाम करीब 6 बजे रखा। 15 मिनट में ही पैंथर पिंजरे में आ गया और गेट लॉक हो गया। इस पर वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली।

Banswara- सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। फार्म हाउस का गेट बंद करना पड़ा। बढ़ती भीड़ एवं यातायात बाधित होने की स्थिति में पुलिस थाना गढ़ी की टीम मौके पर पहुंची व भीड़ को नियंत्रित किया।
डीएफओ अभिषेक शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके के हालात जाने एवं पैंथर को वन विभाग की गाड़ी में रखवाकर रवाना हुए। उन्होंने गुरुवार को पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए टीम को निर्देश दिए
इस कारवाही मे गढ़ी वन अधिकारी प्रवीण अहारी, हेमेंद्र सिंह चौहान, रमिला खांट, यामिनी वैष्णव, बीना कटारा, महेंद्र पाल सिंह, राहुल सिंह राठौड़, भगवती तीरगर, भूपेश पाटीदार, नरेश पाटीदार, महेंद्र सिंह राव, डॉक्टर जगदीश परिहार आदि मौजूद रहे
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ