Banswara // पोर्टल पर दर्ज 2230 में से 1261 मोबाइल अब तक मिले

Banswara – बांसवाड़ा जिले की साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपए मूल्य के 107 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को शुक्रवार को एसपी कार्यालय बुलाकर सौंपे दिए। गुम हुए मोबाइल वापस पाकर मालिकों के चेहरों पर खुशी नजर आई। इनमें कई मोबाइल तो 50-50 हजार कीमत के हैं। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जिला साइबर सेल और थाना स्तर पर गठित साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। ये मोबाइल अलग-अलग स्थानों से गुम, चोरी या छीने गए थे, जिनकी शिकायतें सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराई गई थीं।

Banswara – जिले में अब तक पोर्टल पर कुल 2230 मोबाइल गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है, जिनमें से 1261 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। साइबर टीम ने तकनीकी सहायता और ट्रैकिंग के जरिए मोबाइल लोकेशन का पता लगाकर उन्हें रिकवर किया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके|
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ