BANSWARA // जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक बैठक दिये निर्देश, कहा संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करें काम

BANSWARA – जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी के विभाग के वीसी कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव द्विवेदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल लाल स्वर्णकार, उपवन संरक्षक अभिषेक शर्मा, बांसवाड़ा उपखंड अधिकारी सोनू कुमारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे,

BANSWARA – जबकि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण, विकास कार्यों की प्रगति एवं आगामी ग्रीष्मकालीन व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला कलेक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने साप्ताहिक बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ करें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आमजन से जुड़े कार्यों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ
https://youtu.be/4yILjYof04A?si=3B24hFQCpPB_zgyf