Banswara // मुख्यमंत्री ने किया नगरीय विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण, नशामुक्त भारत की दिलाई शपथ

Banswara – मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार द्वारा नगरीय निकायों से सम्बन्धित विभिन्न कार्याे का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इस शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम का नगर परिषद् कार्यालय में लाईव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में हकरू भाई मईडा, प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, पुंजीलालजी गायरी, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, युगल उपाध्याय, नगर अध्यक्ष, महावीर बोहरा, पूर्व उप सभापति, संतोष हरिजन, जिला उपाध्यक्ष, जयपाल सिंह डाबी, जिला महामंत्री,पूर्व पार्षद श्यामा राणा, संतोष दर्जी, रमेश पंवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, एवं अन्य पूर्व पार्षद के साथ प्रकाश डूडी, आयुक्त नगर परिषद्, बांसवाड़ा एवं नगर परिषद् के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्तियों को ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान’’ के तहत् नशीले पदार्थ के दुरूपयोग के विरूद्ध राष्ट्रीय शपथ दिलवायी गयी।
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न