Baran // पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने कसी कमर, बूथ सशक्तिकरण पर जोर

Baran – बारां जिले के कवाई क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी मंडल कवाई की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान और आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं को संगठन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कवाई के मोठपुर स्थित मेरिज गार्डन में आयोजित भाजपा मंडल कवाई की संगठनात्मक बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा नेता सत्यनारायण मित्तल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने तथा पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह हाड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां गांव, गरीब, शोषित, दलित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित हैं। उन्होंने पन्ना प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र प्रभारियों को संगठन की रीढ़ बताते हुए गांव-गांव चौपाल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता सत्यनारायण मित्तल ने आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से सक्रिय होकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

Baran – बैठक में प्रभारी प्रदीप नागर ने कार्यकर्ताओं को सरल एप और संगठन की तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। वहीं महामंत्री आशीष शर्मा ने बताया कि बूथ समितियों को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के साथ संगठन की योजनाओं को हर बूथ तक पहुंचाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इस दौरान पंचायतवार सरल एप प्रभारी भी नियुक्त किए गए। बैठक में ओमप्रकाश चौपड़ा, पंकज मीणा, नेमीचंद मीणा, सुरेश जैन और छीतरलाल बैरवा सहित कई पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के सुझाव दिए। कार्यक्रम में सरपंच गिरिराज नागर, चंचल नागर, दुर्गाशंकर नागर, सत्यप्रकाश नागर, बलराम गुर्जर, तेजकरण नागर, विकास मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा मंडल कवाई की इस बैठक में बूथ सशक्तिकरण और पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि संगठन को और मजबूत बनाकर जनहित की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न