BARAN // राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का वर्चुअल प्रसारण, मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना

BARAN – राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को मेड़ता सिटी, जिला नागौर में आयोजित ‘‘राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन’’ कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से प्रसारण जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय सभागार बारां एवं जिले के सभी ब्लॉकों के डीओआईटी वीसी कक्षों में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के लगभग 1000 से अधिक किसानों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना।
BARAN – राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन के अवसर पर विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से राज्य के 35,800 किसानों के बैंक खातों में कुल 187.00 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, कृषि क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी सहायता एवं किसानों की आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी
जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में उप जिला प्रमुख छितरलाल मेघवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर भंवर लाल जनागल, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार धनराज मीणा सहित कृषि, उद्यान, पशुपालन, कृषि उपज मंडी, सहकारिता एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
बारां से राजेश मंगल की रिपोर्ट
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन