BARAN // सुशासन सप्ताह 2025: जिले में सुशासन नवाचारों पर मंथन, प्रकृति से सीखने का आह्वान

BARAN – राज्य सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन सप्ताह 2025 के अंतर्गत मंगलवार को मिनी सचिवालय सभागार में जिले में सुशासन से जुड़े नवाचारों पर विचार-विमर्श हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ. सिंह ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि आदिकाल से मानव श्रेष्ठतम और आदर्श व्यवस्था की खोज करता आया है, और प्रशासन का सर्वश्रेष्ठ मॉडल स्वयं प्रकृति की व्यवस्था है। प्रकृति का सृजन, संरक्षण, दिन-रात का चक्र, ऋतु परिवर्तन, पूर्वानुमान, योजना, कार्य प्रबंधन एवं नियंत्रणकृये सभी सुशासन के उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
BARAN – उन्होंने कहा कि मनुष्य के लिए प्रकृति से बेहतर प्रशासनिक मॉडल और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य या देश के विकास की परिकल्पना तभी संभव है, जब उसकी कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो। प्रशासन एक नियामक तंत्र है, जिसका उद्देश्य व्यवस्था को बनाए रखना है। सुशासन की पहली सीढ़ी संवेदनशीलता है। उपलब्ध संसाधनों का सही आकलन कर उन्हें जनहित में उपयोग में लाना ही सुशासन का वास्तविक परिचायक है।
डॉ. सिंह ने जनभागीदारी को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए कहा कि प्रशासन एवं योजनाओं में जितनी अधिक सहभागिता होगी, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। ग्राम सभाओं का आयोजन, उनका सुदृढ़ीकरण, अधिकारियों के ग्राम भ्रमण एवं रात्रि चौपाल जैसे प्रयास प्रशासन को जमीनी हकीकत से जोड़ते हैं और सुशासन की वास्तविक स्थिति से रूबरू कराते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पारदर्शिता ही सुशासन है, और पारदर्शिता के अभाव में ही भ्रष्टाचार पनपता है। आधुनिक तकनीक के युग में ई-गवर्नेंस, सूचना का अधिकार, इंटरनेट और मोबाइल तकनीक के माध्यम से शासन में पारदर्शिता लाना आसान हुआ है। इससे प्रत्यक्ष लाभ अंतरण संभव हुआ और आमजन को सरकारी सेवाएं सरल एवं सुगमता से मिलने लगी हैं।
BARAN – जवाबदेही को सुशासन का प्रमुख आधार बताते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होता है कि योजनाएं सही तरीके से लागू हो रही हैं या नहीं तथा लक्षित वर्ग को वास्तविक लाभ मिल रहा है या नहीं। सुशासन का अंतिम उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण है। उन्होंने प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जटिलताओं एवं अनावश्यक लालफीताशाही पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यही भ्रष्टाचार और अनावश्यक विलंब को जन्म देती हैं। जब निजी क्षेत्र पारदर्शिता और जवाबदेही से कार्य कर सकता है, तो सरकारी क्षेत्र में भी ऐसा संभव है। उन्होंने कहा कि आमजन को न्याय दिलाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि त्वरित न्याय दिलाना भी उतना ही आवश्यक है, क्योंकि न्याय में विलंब अन्याय के समान है।
भारतीय सुशासन परंपरा का उल्लेख करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि भारत में सुशासन का अर्थ “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” है। कौटिल्य के अर्थशास्त्र में जनकल्याण को सर्वोपरि माना गया है, वहीं महात्मा गांधी का ‘स्वराज’ और ‘सर्वाेदय’ भी सुशासन की अवधारणा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करता है। महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख किया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा किए जा रहे सुशासन प्रयासों की सराहना की।
BARAN – कार्यशाला में जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए जिले में किए जा रहे सुशासन संबंधी नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर अभियान एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस का अर्थ गुणवत्ता, सत्यता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है।
BARAN- इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक निदेशक योगेन्द्र शर्मा ने सुशासन /100 के तहत बारां जिले का 2047 विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुत किया। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव सक्सेना ने स्वास्थ्य सेवाओं में किए गए नवाचारों पर प्रकाश डाला तथा वाटरशेड एसई मनोज पूर्वगोला ने जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन कार्यों की जानकारी दी। कार्यशाला में विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी, पत्रकारगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
बारां से राजेश मंगल की रिपोर्ट