BARAN // अदाणी पावर लिमिटेड के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता का आयोजन

BARAN – अदाणी पावर लिमिटेड के सहयोग से दिनांक 17 एवं 19 जनवरी 2026 को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कवाई तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दड़ा में सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात सुरक्षा निर्देशों का पालन, वाहन चलाने के लिए आवश्यक दस्तावेज, निर्धारित गति सीमा, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से बचाव, नशामुक्त वाहन संचालन, वाहन चलाने की न्यूनतम आयु, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग, ज़ेबरा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स की पहचान तथा सतर्कता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
BARAN -इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए यातायात नियमों पर आधारित चित्रलेखन एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों विद्यालयों के कुल 13 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट चित्रण एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए पारितोषिक प्रदान किए गए।प्रतियोगिता में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कवाई के 57 तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दड़ा के 61 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
BARAN – इस कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ अदाणी पावर लिमिटेड से क्वालिटी कंट्रोल हेड राजदीप जी, सेफ्टी विभाग से मनीष वर्मा जी एवं उनकी टीम, तथा अदाणी फाउंडेशन की CSR टीम की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम के समापन पर स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ दिलाई गई एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
भविष्य में भी इस प्रकार के प्रभावी जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को सुरक्षा के प्रति प्रेरित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
बारां से राजेश मंगल की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
Chomu : चौमूं में क्यों चलाना पड़ा बुलडोज़र! जहां पुलिस पर हुई पत्थरबाजी, वहीं हुआ बुलडोजर एक्शन
TONK – मेहरु ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित
BARAN// 259 यूनिट रक्तदान करके हर्षोल्लास से मनाया केसरी का जन्मदिन
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित