Baran // पुलिस साइकिल पर उतरी, पेट्रोल-डीजल बचत का दिया संदेश

Baran – प्रधानमंत्री की अपील के बाद पेट्रोल-डीजल बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में बारां पुलिस भी अब साइकिल पर उतर आई है। डीएसपी/डीवाईएसपी, कोतवाली थाना प्रभारी, महिला थाना प्रभारी सहित पुलिस जवानों ने साइकिल रैली निकालकर शहरवासियों को ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहर के विभिन्न मार्गों से होकर साइकिल चलाते हुए आमजन से अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने, पेट्रोल-डीजल की बचत करने और प्रदूषण घटाने की अपील की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “राष्ट्रहित सर्वोपरि” के संकल्प के साथ हर नागरिक को ईंधन बचत की दिशा में योगदान देना चाहिए। साइकिल उपयोग से जहां पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, वहीं पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा और स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा। बारां पुलिस की इस पहल को शहरवासियों ने सराहा और इसे जनजागरूकता की सकारात्मक पहल बताया। अभियान के माध्यम से पुलिस ने संदेश दिया कि छोटे-छोटे प्रयास भी देशहित में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न