BASSI // इनडोर एवं ऑउटडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया
BASSI – राजकीय महाविद्यालय बस्सी में शनिवार को राजस्थान राज्य महिला नीति-2021 सत्र-2025-26 वार्षिक गतिविधियों के तहत इनडोर एवं ऑउटडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके तहत 100 मीटर दौड, नीबूं चम्मच दौड प्रतियोगिता, रस्साकस्सी एवं म्युजिकल चेयर मुख्य रहे।
BASSI – इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश चन्द मीना ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उन्होने बताया कि खेल शारीरिक एंव मानसिक विकास के लिए आवश्यक है
BASSI – और विद्यार्थी जीवन में एकाग्रता एवं सहायोग की भावना विकसित करने में खेल बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। छात्राओं ने बड़े जोश और उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ समिति सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों का योगदान रहा और इस दौरान महाविद्यालय का सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
बस्सी से रामफूल मीणा की रिपोर्ट
BANSWARA// कुशलगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को किया नमन