Beawar // दादीधाम में सजा भक्ति का दरबार, संगीतमय मंगलपाठ में झूमे श्रद्धालु

Beawar – अजमेर रोड स्थित श्रीमन्दिर दादीधाम में ज्येष्ठ प्रतिप्रदा को झुंझुनूंवाली दादीजी के संगीतमय मंगलपाठ का आयोजन समोरोहपूर्वक किया गया। दादी के गर्भगृह में श्रृंगार संयोजक सुशील गर्ग एवं पंडित पप्पू झा ने दादीजी को लाल रंग को दोहरी पोषाक धारण करवाकर,दादीजी श्री कंठ में हीरो जड़ित रानी हार, नौलडी का हरे मीना युक्त हार, हस्तकमल में जड़ाव एवं लाख के चूड़ी पाटले, रत्नों से जड़ित मुकुट धारण करवाकर,कलम तैल्लईया में विराजजित करवाया। कमल ताल में कमल के तैरते पुष्पों से मध्य दादीजी का चल विग्रह अनुपम आभा बिखेर रहा था। दादी के समक्ष लताओं पताओ से कुंज सजाया गया,शीतलता प्रदान करते फव्वारे दादीजी के चरण प्रलाक्षण कर रहे थे। अखण्ड ज्योति की अनुपम।आभा में दादीजी केसर बादाम रोल,मावा कचौरी, दाल बादाम का हलवा,मीठी पूड़ी,मसाले चने,केसरिया खीर सहित नाना प्रकार के मिष्ठान एवं नमकीन मुखवास,फ्रूट रसाल का भोग धराया गया। रामचरण,कृष्णकुमार,पवन अग्रवाल परिवार के सौजन्य से आयोजित मंगलपाठ में गोपाल ग्रुप के गायक सतीश सिकरवार ने दादी जन्मोत्सव, विद्याध्ययन, गौरी पूजन, हल्दी,महेंदी,जयमाला एवं चुंदरी के प्रसंग अनुसार भजनों के साथ संगीतमय प्रस्तुति दी।

Beawar – गायक सतीश सिकरवार ने ले पूजा को थाली दादी आये है,हम भी दादी आये है…तेरे मन्दिर की शोभा अति न्यारी…जीमो जीमोजी दादीजी छप्पन भोग.ल्याया थारी चुंदरी करियो माँ स्वीकार…किसने किया श्रृंगार दादी…आदि भजनों की प्रस्तुति द्वारा भक्तो में अपूर्व उत्साह का संचार किया। मंगलपाठ में पधारे अथितियों का दादी परिवार न्यास द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। पाठ के दौरान कृष्णकुमार, पवन कुमार,अशोक अग्रवाल, दिलीप,गोकुळ श्याम,सी.एल.पीती, गोविंद गर्ग सहित अग्रवाल समाज अध्यक्ष अमित बंसल,मुकेश गुप्ता, मुकेश गर्ग,पवन रायपुरिया,भरत अग्रवाल,गिरधारी अग्रवाल,आशीष गोयल, मोहित गर्ग,सत्यनारायण सोनी सहित श्रद्धालुजन उपस्थित थे।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न