Beawar // गोवर्धन लीला का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रद्धालु हुए भाव-विभोर, भजनों पर झूम उठा कथा पंडाल

Beawar – गांव में मूसलाधार वर्षा से मची अफरा-तफरी, भगवान ने उंगली पर पर्वत धारण कर दी शरण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक संजय गोस्वामी महाराज ने गोवर्धन लीला का भावपूर्ण वर्णन किया। मनुष्य के जीवन में सच्चा सुख और शांति केवल भक्ति के मार्ग से मार्ग से ही प्राप्त हो सकती है उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति से व्यक्ति के मन को निर्मल बनती है तथा जीवन की समस्याओं का सामना करने की शक्ति प्रदान करती है उन्होंने बताया कि जब ब्रजवासियों ने भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर इंद्र की बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा की, तो इंद्र देव क्रोधित हो गए। क्रोध में आकर उन्होंने ब्रज में भीषण वर्षा करवा दी। लगातार बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और चारों ओर जलभराव की स्थिति बन गई। कथावाचक संजय गोस्वामी महाराज ने बताया कि ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया और सभी लोगों व गौधन को उसके नीचे शरण दी। सात दिनों तक लगातार वर्षा होती रही, लेकिन श्रीकृष्ण के संरक्षण में किसी को कोई जन हानि नहीं हुई। अंततः इंद्र का अहंकार टूट गया और उन्होंने भगवान से क्षमा याचना की। छप्पन भोग की आकर्षक झांकी का श्री कृष्ण के साथ में सजाया गया

Beawar – कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। वक्ता ने कहा कि गोवर्धन लीला हमें अहंकार त्यागने, प्रकृति का सम्मान करने और ईश्वर पर विश्वास रखने की प्रेरणा देती है। मधुर भजनों पर थाली भरकर लाई रे खिचड़ो ऊपर घी की बाटकी जीमो मारा श्याम घणी बंसी जोर की बजाई रे मेरे नंदलाल मुझे माधव का सहारा मिल गया मेरी कश्ती को किनारा मिल गया नटखट नटखट नंदकिशोर माखन खा गयो माखन चोर भजनों पर कथा में बैठे श्रद्धालु झुम झूम कर नृत्य करने लगे डॉ शुभम शर्मा सीके बिरला हॉस्पिटल जयपुर जिन्होने महाराज जी का साफा व दुपट्टा बनाकर उनका अभिनंदन किया राजेश शर्मा ने बताया कि कथा महोत्सव के अंतर्गत कल शुक्रवार को रुक्मणी विवाह एवं अन्य महत्वपूर्ण कथाओं का वर्णन किया जाएगा योगेश पंचोली मनोज शर्मा मुकेश कुमार शर्मा हेमंत लाटा राकेश झांकल मुकेश शर्मा रमेश शर्मा नरेंद्र शर्मा दीपक गौड़ राजेश शर्मा पूर्व पार्षद मनोज कुमार गौड़ उपस्थित रहे।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न