Beawar // अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का 9वां स्थापना दिवस, 24 जून से सेवा सप्ताह शुरू

Beawar – अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं हिंदू हेल्पलाइन द्वारा संगठन का 9वां स्थापना दिवस 24 जून से सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सहित देशभर में धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थापना दिवस को सेवा, संस्कार और संगठन के संकल्प के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हिंदू हेल्पलाइन के प्रांत अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि स्थापना दिवस केवल संगठन का उत्सव नहीं बल्कि समाज सेवा, राष्ट्रभक्ति एवं हिंदू समाज को संगठित और सशक्त बनाने का संकल्प दिवस है। इसी उद्देश्य के साथ सप्ताह भर विभिन्न सेवा कार्यों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। नगर महामंत्री मनीष व्यास ने बताया कि स्थापना दिवस के अंतर्गत प्रथम दिन 24 जून को गौ सेवा एवं हवन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद द्वितीय दिन शरबत वितरण, तृतीय दिन वृद्धाश्रम में भोजन व्यवस्था, चतुर्थ दिन पौधारोपण तथा पंचम दिन भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पूरे सप्ताह विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
Beawar – स्थापना दिवस सप्ताह के सफल आयोजन को लेकर ब्यावर में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगर महामंत्री मनीष व्यास, संरक्षक सलाहकार उमेद शर्मा, नगर उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, नगर मंत्री सत्यनारायण बालोदिया, संगठन मंत्री बंटी कुमावत, सहसंगठन मंत्री कमलेश रावत, मंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील पाड़लेचा, हनुमान चालीसा केंद्र प्रभारी ऋषिपाल सिंह, महेंद्र सोनी, तपेंद्र व्यास, अनिल त्रिपाठी, कार्तिक सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस सप्ताह को सेवा और जनसहभागिता के साथ सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न