Beawar // अधूरी सड़क, लेकिन ‘कार्य पूर्ण’ का बोर्ड!

Beawar – वर्तमान समय में सरकार के लिए अपनी योजनाओं को धरातल पर पूर्ण रूप से उतारना परेशानी का सबब बनता जा रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि आए दिन भ्रष्टाचार के अनेक उदाहरण देखने को मिलते हैं। जो भी सरकारी योजनाएं आती हैं, वह आती तो है आम जनता के लिए, लेकिन वह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। सरकारी अधिकारी एवं कर्मी भ्रष्टाचार में इस तरह लिप्त है कि कोई भी योजना बिना धरातल पर उतरे हीं पूर्ण हो जाती है। इसी तरह का एक मामला मुख्यमंत्री सड़क योजना, सार्वजनिक निर्माण विभाग का है, जहां मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना के तहत से चौड़ाइकरण एवं सुंदरीकरण सड़क बांजाकुडी से बलूंदा कानावास का भाटा बिक्रलाई रामावास से बिरौल गांव तक सड़कों का निर्माण किया जाना है। सड़क का निर्माण कार्य 23. अगस्त 2025 को शुरू हुआ था, सड़क निर्माण शुरू होते ही ग्रामीणों के चेहरे पर खुशियों की रौनक छाने लगी थी कंकड़ी बिछाई कच्ची सड़क बनी अब डामरीकरण होना ही बाकी रह गया था सड़क का बंद हो गया कई महीनो से बंद पड़े सड़क निर्माण कार्य को देख लोगों को चेहरे पर मायूसी छा गई कई महीनो से बंद पड़ी सड़क पर आए दिन कंकड़ी वापस बाहर निकलने से सड़क हादसे हो रहे हैं बाइक सवार कंक्रीट से फिसल कर नीचे गिर रहे है कार्य शुरू हुआ तब लोगों को लगा कि अब आने-जाने में परेशानी नहीं होगी लेकिन अब ओर आज दिन तक पूर्ण नहीं हो सका बांजाकुडी मुख्य सडक नेशनल हाईवे 458 से आधा किलोमीटर सीसी सड़क बनाकर साइन बोर्ड पर कार्य पूर्ण बता दिया |

Beawar – इस योजना में कार्य समाप्ति का बोर्ड भी लग चुका है, जो 22 जुलाई 2026 को पूर्ण बता दिया वही कार्य पूर्ण होने में 24 दिन अभी शेष बचे हुए हैं क्या डामरीकरण होगा ग्रामीणों का सवाल कार्य समाप्ति के बोर्ड पर जानकारी की अंकित मुख्यमंत्री सड़क योजना, सार्वजनिक निर्माण विभाग सड़क को लेकर लगाए गए बोर्ड पर कार्य प्रारंभ करने की तिथि 23 अगस्त 2025 और कार्य पूर्ण तिथि 22 जुलाई 2026 लिखी हु है। बोर्ड पर अधिशाषी देवेंद्र सिंह गहलोत, सहायक अभियंता कंवर लाल, कनिष्ठ अभियंता रोहिताश व कार्यकारी एजेंसी का नाम सा.नि.वि.खंड जैतारण संवेदक में महेंद्र कुमार अग्रवाल ए ए श्रेणी कार्य करने का नाम चौड़ाइकरण एवं सुंदरीकरण सड़क बांजाकुडी से बलूंदा कानावास का भाटा बिक्रलाई रामावास से बिरौल तक स्वीकृत राशि 1800.00लाख कार्यादेश राशि 1405.47लाख लिखा हुआ है आश्चर्य की बात है कि सड़क पर लेवल कर ग्रेवल बिछाकर बिना डामरीकरण ही कार्य समाप्ति का बोर्ड लगाकर इतिश्री कर ली गई। इसके बाद इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इस मार्ग से जुड़े गावों के ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत खस्ताहाल है जिससे परेशानी हो रही है साइन बोर्ड लगा कार्य कर पूर्ण कर दिया ।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न