Beawar // मातृभूमि पर प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूत युवराज सिंह रावत को कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Beawar – लगेतखेड़ा गांव के वीर सपूत युवराज सिंह रावत, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी उनके गांव पहुंचे। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस नेताओं ने वीर शहीद को नमन करते हुए उनके बलिदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ब्यावर विधानसभा प्रत्याशी पारस पंच, जवाजा ब्लॉक अध्यक्ष धर्म सिंह भाटी, यूथ कांग्रेस प्रभारी कार्तिक चौधरी, निकाय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पप्पू काठात, सेवादल प्रदेश सचिव सोहन मेवाड़ा, प्रदेश कॉर्डिनेटर अल्पसंख्यक विभाग ऋषि लाम्बा, पूर्व जिला सचिव कांग्रेस सवाई सिंह रावत, महेंद्र देवासी, राजेश चौधरी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने शहीद युवराज सिंह रावत के परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा कहा कि देश की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उपस्थित लोगों ने वीर सपूत को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी वीरता और देशभक्ति को नमन किया।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140\
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
राजस्थान// रामाश्रय वार्ड बना बुजुर्गों का सहारा, 1153 वरिष्ठ नागरिकों को मिला उपचार व देखभाल का लाभ