Beawar // अभिषेक,संगीतमय मंगलपाठ में उमड़ी भक्तो की श्रद्धा

Beawar – अजमेर रोड स्थित श्रीमंदिर दादी धाम में दादीधाम के 21 वे वार्षिक महोत्सव के तहत प्रातः दादीजी के चल विग्रह का ईशु रस से अभिषेक राकेश-अदिति गुप्ता के सौजन्य से किया गया। दोपहर 1.30 बजे से झुंझुनूंवाली दादीजी का मंगलपाठ श्री बालाजी महिला मंडल एवं दादी भक्त महिला मण्डल के सौजन्य से किया गया। पाठ के दौरान दादीजी का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया।
जिसमें दादी शरणम परिवार की मंगलपाठ गायिका गंगा गर्ग एवं शशि गोयल ने मंगलपाठ का आरम्भ करते हुए गणेश वंदना गौरी नंदन थारो अभिनंदन करे सारो परिवार, गजानन्द आन पधारो………राम प्रभु के सेवक प्यारे, करते है भक्तो की हरदम भली……….जय जय पितरजी महाराज में तो शरण पड्यो हूँ थारी…….चंदन चौक पुरावा मंगल कलश सजावा, आओ आओ ना दादीजी महारे आंगने….…..वन्दना की। कार्यक्रम को ऊँचाई प्रदान करते हुये गायक कलाकारों ने झुमो नाचो ख़ुशी मनाओ की दादी आई हैं……..नारायणी जन्म के अवसर पर हित्रि गर्ग ने बाल नारायणी के रूप में अपनी बाल सुलभ लीलाओ से भक्तो को रिझाया गायक कलाकारों ने मैं म्हारी मैया का लाडला जी गांवा मैया का गुणगान………गुरसामल के आँगनीय प्रकटी नारायणी……….बधाई सारा भक्ता ने नारायणी को हुयो अवतार……चली चली रे नारायणी पाठशाला रे…..नारायणी विधा अध्ययन पर पीहू गर्ग ने गुरुकुल गमन के भाव व्यक्त किये।
Beawar – मथुरा में जन्मे श्याम पधारे देखो गोकुल मे… किशोर नारायणी स्वरूप में सजी नीलिमा ने गौरा पूजन किया एवं भक्तो हल्दी एवं महेंदी लगाकर लाड चाव किया। गायक कलाकारों ने जद या महेंदी रंग लुटावे, देख दादी खुश हो जावे …महेंदी राचन लागी तनधन के नाम की…जैसे अनेक भावपूर्ण भजनो के साथ जयमाला प्रसंग पर नारायणी रूप में सजी नीतु काबरा ने तनधन स्वरूप में सजे दूल्हे अंकिता गर्ग को वरमाला पहना कर विवाह परम्परा का मंचन किया। मंगलपाठ में दादी परिवार न्यास के माणक ड़ाणी,बद्रीप्रसाद गर्ग,गणेशप्रसाद बुधिया,केदार गर्ग,रमेश सिंघल,सुशील गर्ग ने अथितियों का स्वागत सत्कार किया। पाठ के दौरान बालाजी महिला मण्डल की प्रेमलता गर्ग,प्रेम खेतावत,संजू सिंघल,शशि गोयल,आशा गर्ग,मधु ड़ाणी,गंगा गर्ग,जानकी गर्ग,मीना,चित्रा गोयल,आशा गर्ग,हेमलता गर्ग,अनुपमा सिंघल,बबिता खंडेलवाल,डिम्पल,पूजा शर्मा,हेमलता जोशी,कौशल्या भाटी,संतोष सर्राफ,मुन्नी काबरा,पार्वती गोयल,मंजू सहित कुसुम ड़ाणी,प्रिंयका ड़ाणी,खुशबू सर्राफ,पूर्वा ड़ाणी,कांता बंसल,शकुंतला ड़ाणी,निशा गर्ग,लीला सिंघल, सहित भारी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न