Beawar // राजस्थानी भाषा के सम्मान में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जश्न

Beawar – अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति, जिला ब्यावर के तत्वावधान में गुरुवार को चांग गेट पर राजस्थानी भाषा के मान-सम्मान एवं मान्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय पर खुशी जताई गई। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और पटाखे छोड़कर उत्साह प्रकट किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पाटवी गणपत सिंह मुग्धेश ने किया। उन्होंने कहा कि राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए वर्षों से संघर्ष किया जा रहा था और सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण है। उन्होंने संघर्ष की पूरी यात्रा पर प्रकाश डालते हुए इसे राजस्थानी भाषा प्रेमियों की बड़ी जीत बताया।
Beawar – कार्यकर्ताओं ने गणपत सिंह मुग्धेश के लंबे संघर्ष, समर्पण और त्याग की सराहना करते हुए उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर जवाजा पाटवी मोती सिंह चौहान बरल, मसूदा पाटवी नरेंद्र पाल पदावत, ब्यावर पाटवी चंद्रभान सिंह कंपोटर, ब्यावर व्यापार संघ अध्यक्ष संजय घीया, पेंशनर समाज जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पवार तथा राजस्थानी फिल्म अभिनेता नोरत सोलंकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में तेज सिंह रावत, डूंगर सिंह सुरड़िया, सीताराम भराडिया, गोपीलाल चोरोटिया, कूंप सिंह रावत, हरि सिंह काबरा, उम सिंह रावत, छोटू लाल कुमावत, सुभाष त्रिपाठी, कवि भीकम चंद भयंकर, त्रिलोक चंद शर्मा, ब्रजराज बोहरा एवं अशोक महावर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आमजन ने भी सुप्रीम Court के इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी जाहिर की।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न