Beawar // पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर दी श्रद्धांजलि

Beawar – श्री जीव दया सेवा संस्था रजि. परिवार, ब्यावर द्वारा स्वर्गीय श्री एस. एन. शर्मा जी, संस्थापक अध्यक्ष, दृष्टि सेवा संस्थान की प्रथम पुण्यतिथि एवं स्वर्गीय श्री उदय सिंह जी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर अमृतकोर अस्पताल परिसर में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था सचिव कपिल सेन ने बताया कि ब्यावर शहर में स्व. श्री एस. एन. शर्मा जी द्वारा “नेत्रदान महादान” की जो अलख जगाई गई, वह आज हजारों लोगों के जीवन में आशा एवं रोशनी का दीप बनकर प्रज्ज्वलित हो रही है। समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण, मानवता के लिए निस्वार्थ भावना एवं नेत्रदान जागरूकता हेतु किए गए अथक प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।
उन्होंने केवल नेत्रदान का संदेश ही नहीं दिया, बल्कि अनेकों परिवारों को नई दृष्टि एवं नई उम्मीद देने का महान कार्य किया। उनके द्वारा प्रारंभ किया गया यह सेवा अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Beawar -इस अवसर पर संस्था सदस्य नारायण सिंह गणेशपुरा ने अपने पिताजी स्व. उदय सिंह को स्मरण करते हुए बताया कि उनका जन्म ब्यावर के टाटगढ़ क्षेत्र के डांसरियां गांव में हुआ था। बचपन से ही उनमें शिक्षा के प्रति लगन एवं भारत माता की सेवा का जज्बा था। भारतीय सेना में सेवाएं देते हुए उन्होंने देश की रक्षा में अतुलनीय योगदान दिया। वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में वीरता एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें भारतीय सेना द्वारा “स्टार अवार्ड” से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष लालचंद सांखला,दृष्टि सेवा संस्थान अध्यक्ष मुकेश शर्मा,समाजसेवी एवं सीएलजी सदस्य मुकेश बंग,कैलाश शेखावत,प्रकाश माली,मयंक सेन,योगेश शर्मा,पुखराज सिंह,सचिन चौहान,बबलू यादव,जय सेन,वैभव सांखला एवं उपस्थित अन्य सदस्यों ने दोनों दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पक्षियों के संरक्षण एवं सेवा का संकल्प लिया।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न