Beawar // बांके बिहारी मंदिर में पद्मिनी एकादशी महोत्सव की तैयारियां, 27 मई को भव्य आयोजन

Beawar – सूरजपोल गेट बाहर स्थित बांके बिहारी मंदिर में 27 मई,बुधवार को पुरुषोत्तम मास की पद्मिनी एकादशी महोत्सव का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया जायेगा। बांके बिहारी मंदिर के अध्यक्ष माणक ड़ाणी ने बताया कि अधिक मास को भगवान विष्णु ने स्वयं अपना नाम देकर आशीर्वाद दिया, और कहा की इस माह में किये गये अच्छे कर्म,पूजा व्रत,और दान का फल अन्य महीनों की अपेक्षा कई गुणा अधिक होता है। 27 मई बुधवार पदमिनी एकादशी के अवसर पर प्रातः 8 बजे गणेशदास रामनिवास भूतड़ा परिवार के मनोरथ से रामरतन-गंगा भूतड़ा द्वारा पूजित ध्वजा को मन्दिर के मुख्य शिखर पर फहराया जायेगा।
दोपहर 4 बजे से एकादशी भजनोत्सव में पार्वती शांतिप्रकाश गोपाल ड़ाणी के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में tहरीनाम संकीर्तन प्रमुख विजय तंवर, सुरेश शर्मा,संतोष सोनी सहित अन्य भजन कलाकार ठाकुरजी के समक्ष भजन प्रस्तुत करेंगे। मन्दिर ट्रस्ट के मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने बताया की ज्येष्ठ मास में ग्रीष्म की अधिकता एवं ताप के कारण पंडित जितेन्द्र दाधीच द्वारा ठाकुरजी के गर्भगृह में फव्वारों एवं अन्य शीलतला प्रदान करने के उपचार किये जायेंगे।
ब्यावर से शम्भू दयाल व्यास की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न